Showing posts with label jodhpur. Show all posts
Showing posts with label jodhpur. Show all posts

Tuesday, June 16, 2009

कायलाना झील

शहर से 11 किलोमीटर दूर स्थित यह झील पिकनिक स्पाट के रूप में प्रसिद्ध है । यहां बगीचे हैं ओर बोटिंग करने की सुविधा है । शहर से दूर और खूबसूरत स्थल होने के कारण यह एक सुंदर पर्यटन स्थल है ।

Read more...

Sunday, June 14, 2009

मंडोर गार्डन

जोधपुर से 9 किलोमीटर दूर मारवाड़ की प्राचीन राजधानी मंडोर में जोधपुर के शासकों के स्मारक हैं । यहां कई ऊंचे-ऊंचे चट्टानी चबूतरे हैं व एक बड़ी चट्टान में तराशी हुई देवी देवताओं की पंद्रह आक्रतीयां हैं । अपने आकर्षक बगीचौं के कारण यह स्थान एक प्रचलित पिकनिक स्थल बन गया है ।

Read more...

Saturday, June 13, 2009

जसवंत थडा़

यह मेहरानगढ़ किले के पास स्थित एक छोटी सी पहाडी़ पर निर्मित महाराजा जसवंत सिंह द्वतीय का स्मारक है । सफेद संगमरमर से निर्मित यह स्मारक जोधपुर के इतिहास की याद दिलाता है ।

Read more...

Friday, June 12, 2009

उम्मेद भवन पैलेस

एतिहासिक रूप से यह भवन बहुत महत्वपूर्ण है यह महल 20वीं सदी की एकमात्र ऎसी इमारत है जिसका निर्माण आकाल राहत परियोजना के तहत हुआ था इस महल से आकाल पीड़ित लगभग 3000 लोगों को कई वर्ष तक रोजगार मिला था । लगभग 20 एकड़ में फैले बलुआ पत्थरों से निर्मित यह महल 16 वर्षों में तैयार हुआ था । 183 फुट ऊंचे गुंबद वाले इस महल में 300 से भी ज्यादा कमरे हैं । इस महल के आधे हिस्से को पांच सितारा होटल में तब्दील कर दीया गया है ।

Read more...

Thursday, June 11, 2009

मेहरानगढ़ का किला

125 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित काफी विस्त्रित क्षेत्र में बना यह भव्य किला राजस्थान की विराट इमारतों में से एक है । यह किला मयूर ध्वज के नाम से भी जाना जाता है । बाहर से अद्रश्य घुमावदार सड़कों से जुडे़ इस किले में 4 द्वार हैं । किले में कई भव्य महल हैं इनमें मोती महल, फूल महल, शीश महल, सिलेह खाना, ओर दोलत खाना प्रमुख हैं । किले के अदभुत नक्काशीदार दरवाजे ओर जालीदार खिड़कीयां महल की खूबसूरती को बयां करती है । किले में शाही साजोसामान, पालकीयों, संगीत वाद्यों, पोशाकों व विभिन्न शैलीयों के चित्रों का संग्रह भी है जो देखने लायक है ।

Read more...

Wednesday, June 10, 2009

जोधपुर

थार रेगिस्तान के किनारे बसा जोधपुर जिसे सूर्य नगरी के नाम से भी जाना जाता है । इस शहर को 1459 में राव जोधा ने बसाया था उन्ही के नाम पर इस शहर का नाम जोधपुर पडा़ । यह राजस्थान का दूसरा सबसे बडा़ शहर है । जोधपुर अपनी सांस्क्रतिक विरासत और एतिहासिक धरोहर के लीये संसार भर में मशहूर है । यहां का किला व महल इस शहर के राजसी गोरव की मिसाल है ओर पर्यटकों के आकर्शण का केन्द्र है । साल में एक बार आयोजित होने आयोजित वाला मारवाड़ समारोह शहर के प्रमुख सांस्क्रतिक समारोह के रूप में मनाया जाता है ।

Read more...
Blog Widget by LinkWithin

  © Blogger templates Psi by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP